Sawan Ke Mahine Mein Kay Karna Chahie | Sawan ke mahine mein kay khayea kay nahi

चित्र
Sawan Ke Mahine Mein Kay Karna Chahie | Sawan ke mahine mein kay khayea kay nahi आज के इस लेख में हम जानेंगे सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उपवास रखने से शरीर में क्या लाभ मिलते हैं। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण होते हैं?इन सभी बातों के बारे में आज की इस लेख में हम बात करने वाले हैं। हिंदू धर्म में सावन मास को काफी महत्व दिया गया है। ऐसे में कुछ लोग सोमवार का व्रत करते हैं और कुछ लोग पूरा महीना उपवास करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उपवास के पीछे धार्मिक ही नहीं बल्कि कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं ! जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।  उपवास करने से शरीर में क्या लाभ मिलते हैं?What are the benefits of fasting in the body?  उपवास रखना धार्मिक ही नहीं बल्कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। उपवास करने से हमारा डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है। जिस कारण हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है, खाना ठीक से बचने में मदद मिलती है। उपवास करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। और हमारा इम्यून पावर स्ट्रांग होता ह...

सर्दी खांसी और जुकाम से कैसे छुटकारा पाएं?| Get rid of cold cold cough.

सर्दी खांसी और जुकाम से कैसे छुटकारा पाएं?| Get Rid Of Cold And Cough. 



बदलते मौसम में सर्दी खांसी और जुकाम होना एक आम बात है लेकिन हममें से कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं।वैसे देखा जाए तो सर्दी खांसी और जुकाम एक साधारण सी समस्या है लेकिन इस पर ध्यान ना दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी भी बन सकती है।  
कई लोग इसके लिए कई सारी महंगी दवाइयां या फिर उपचार करवा लेते हैं फिर भी परिणाम नहीं मिल पाता है या फिर कुछ समय के लिए ही आराम मिल पाता है।लेकिन इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जैसे कि आप सर्दी खांसी और जुकाम जैसी समस्या को घर पर ही ठीक कर सकते हो।

         सर्दी खांसी और जुकाम किस कारण से होता है? 

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर सर्दी, खांसी और जुखाम होने का मुख्य कारण क्या होता है और कैसे होता है! सर्दी और जुकाम की समस्या हवा में फैली वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होती है। या फिर हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है तब यह परेशानी का सामना करना पड़ता है।
धूल धुआं प्रदूषण एलर्जी या फिर धूप में से आने के बाद तुरंत ठंडी चीज का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है। 

       सर्दी और खांसी का घरेलू उपाय।

अब इसके उपाय के बारे में बात करें तो हल्दी एक प्राकृतिक औषधि है। जिसे आपको रात को सोने से पहले गर्म दूध में मिश्री सोंठ और हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना है।इसे आप को गले में खांसी के कारण होने वाले दर्द से आराम मिलता है।  ध्यान रहे इसके तुरंत बाद आपको ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए

      अदरक और तुलसी से उपाय।

अदरक भी सर्दी जुखाम के लिए बेहतरीन उपाय उपयोग के लिए  एक ग्लास पानी में जरूरत के हिसाब से अदरक के टुकड़े और तुलसी पुदीना थोड़ा हल्दी डालकर उबाल लें। और फिर उसे छान ले तैयार ड्रिंक को आप चाहे तो शहद और नींबू भी डाल सकते हैं। इसका सेवन जरूरत के हिसाब से आपको दिन में तीन चार बार करना है। इसे आपको तुरंत ही आराम देखने को मिलेकरें। 

      गले की खराश दूर करें।

अगर आप चाहे तो गले की खराश दूर करने के लिए हल्का गर्म पानी में नमक और हल्दी डालकर कुल्ला भी कर सकते हैं। इसे आपके गले की खराश में राहत मिलेगी।

Fscebook page

disclaimer-

This blog clip is created on the basis of my knowledge gained from books and internet and should be treated as such.Please do not treat it as a medical advice.Consult your health care provider first before making any healthcare decisions #Jyotinaturecare
please note : इस blog में दिए गए विचार लेखक के हैं।jyoti nature care हिन्दी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है और न ही इसकी सत्यता और प्रमाणिकता का दावा करता है।कोई भी उपाय करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

टिप्पणियाँ

All popular post

सर्दी खांसी और जुखाम के लिए औषधीय काढ़ा बनाने का तरीका। In Hindi

साइटिका दर्द से छुटकारा पाने घरेलू उपाय।Sciatica ka gharelu upchar

15 दिन में एक बार जरूर करें पेट व आंतों की सफाई के लिए उपाय।

साइटिका से होने वाली पैरों में झनझनाहट का देसी इलाज।

पैर के तलवों में होने वाली जलन और झनझनाहट का इलाज।

बासी मुंह अजवाइन का पानी पीने के फायदे| benefits of drinking stale mouth celery water

Multivitamin Tab | मल्टीविटामिन बेनिफिट्स।

शतावरी चूर्ण लेने के फायदे और नुकसान। Benefits Of Shatavari Churna

मखाना खाने के फायदे in hindi