Sawan Ke Mahine Mein Kay Karna Chahie | Sawan ke mahine mein kay khayea kay nahi

चित्र
Sawan Ke Mahine Mein Kay Karna Chahie | Sawan ke mahine mein kay khayea kay nahi आज के इस लेख में हम जानेंगे सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उपवास रखने से शरीर में क्या लाभ मिलते हैं। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण होते हैं?इन सभी बातों के बारे में आज की इस लेख में हम बात करने वाले हैं। हिंदू धर्म में सावन मास को काफी महत्व दिया गया है। ऐसे में कुछ लोग सोमवार का व्रत करते हैं और कुछ लोग पूरा महीना उपवास करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उपवास के पीछे धार्मिक ही नहीं बल्कि कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं ! जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।  उपवास करने से शरीर में क्या लाभ मिलते हैं?What are the benefits of fasting in the body?  उपवास रखना धार्मिक ही नहीं बल्कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। उपवास करने से हमारा डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है। जिस कारण हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है, खाना ठीक से बचने में मदद मिलती है। उपवास करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। और हमारा इम्यून पावर स्ट्रांग होता ह...

साइटिका दर्द से छुटकारा पाने घरेलू उपाय।Sciatica ka gharelu upchar

इस आर्टिकल में हम जानेंगे साइटिका के बारे में साइटिका क्या होता है। साइटिका होने के पीछे क्या कारण होते हैं? लक्षण और उसके उपाय के बारे में बात करने वाले हैं।  

साइटिका क्या होता है?What is sciatica?

सबसे पहले जान लेते हैं साइटिका होता क्या है? साइटिका एक नर्व होता है | जो आपके कमर के पिछले हिस्से से होकर पैर के तलवों तक जाता है | साइटिका में असहनीय दर्द होता है और यह दर्द अचानक से शुरू हो जाता है और कुछ समय तक आपको महसूस रहता है। 

साइटिका होने के कारण। due to sciatica

साइटिका होने के पीछे बहुत सारे कारण होते हैं जैसे आप का पाचन तंत्र कमजोर होना, शरीर की नसों में विषैले तत्वों का जमा हो जाना, कमर या फिर हिप्स में लगी पुरानी चोट, मोटापा, डायबिटीज ,कब्ज या फिर पेट में बार-बार गैस बन जाना। गलत तरीके से एक्सरसाइज करना जैसे कारणों के चलते आपको साइटिका में दर्द की समस्या हो जाती है। 

साइटिका दर्द में घरेलू उपाय। Home remedies for sciatica pain. 

अब जानते हैं इसके उपाय के बारे में साइटिका में दर्द की समस्या होने पर आपके लिए लहसुन वाला दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। सबसे पहले एक गिलास दूध को गर्म कर ले। उसके बाद दूध में एक उबाल आने दे। फिर उसमें दो से तीन कलियां लहसुन की कूट का डाल दे। फिर उसमें एक चौथाई दालचीनी पाउडर डालकर दूध को दोबारा से गर्म करें। फिर उसे थोड़ा ठंडा होने के बाद हल्दी डालकर पिए। इस नुस्खे को आप लगातार 1 सप्ताह तक आजमाएं आपको साइटिका में आराम मिल जाएगा।

साइटिका दर्द में मसाज। Massage in sciatica pain. 

साइटिका दर्द में छुटकारा पाने के लिए मसाज एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। मसाज करने से आपकी मांसपेशियों की जकड़न को दूर किया जा सकता है। मसाज करने से रक्त का प्रवाह खुल जाता है। जिस कारण आपको दर्द में राहत मिलती है। मसाज के लिए आप महानारायण तेल ,बला अश्वगंधा तेल ,या फिर सरसों का तेल ले सकते हैं। कमर के पिछले हिस्से से जहां पर भी आपको दर्द महसूस है, वहां पर आप हल्के हाथों मालिश करें जिसे आपको दर्द में आराम मिलेगा। 

सेंधा नमक साइटिका दर्द में फायदेमंद।

सेंधा नमक साइटिका में बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्म पानी के बाथ टब में तीन से चार चम्मच सेंधा नमक मिलाकर बैठ जाए। इस प्रक्रिया को आप 20 मिनट तक पैर और कमर के निचले हिस्से को पानी में डूबा कर रखने से आपको दर्द में आराम मिलता है। इस प्रक्रिया को आप लगातार दो से 3 सप्ताह दोहराते जाए।

साइटिका में कुछ सावधानियां! Some precautions in sciatica!

सभी प्रकार का रोग निदान किए बिना आपको उपचार में लाभ नहीं मिलता है। अपने खान-पान और जीवनशैली में सुधार लाए कमर में ज्यादा दर्द की समस्या है तो आपको भारी वजन नहीं उठाना चाहिए झुककर भारी सामान ना उठाए और हो सके तो लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम ना करें। हल्का व्यायाम या फिर एक्सरसाइज करें। साइटिका में भुजंगासन बहुत ही लाभकारी माना गया है। चिकित्सक की सलाह अनुसार रीड की हड्डी की कसरत करें। साइटिका में दर्द होने पर अधिक काम ना करें। उची एड़ी के चप्पल या फिर जूते ना पहने। 

साइटिका में परहेज।Avoid in sciatica.

साइटिका की समस्या होने पर आपको खाने में मटर ,राजमा, उड़द, अरबी, बैंगन ,आलू, नहीं खाना चाहिए। बेकरी सामान खाने से आपको बचना चाहिए।जंक फूड खाने से आपको परहेज करना चाहिए। 

 
साइटिका में सुझाव।Suggestion in sciatica.

अगर आपको साइटिका के लक्षणों के बारे में नहीं पता चलता या आप इस समस्या से पीड़ित है तो आप अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें। चिकित्सक आपकी स्थिति लक्षणों की जांच करने के बाद आपको उचित उपचार या फिर सुझाव देंगे। धन्यवाद!   

Disclaimer!
इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Jyoti nature care पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

टिप्पणियाँ

All popular post

सर्दी खांसी और जुखाम के लिए औषधीय काढ़ा बनाने का तरीका। In Hindi

15 दिन में एक बार जरूर करें पेट व आंतों की सफाई के लिए उपाय।

साइटिका से होने वाली पैरों में झनझनाहट का देसी इलाज।

पैर के तलवों में होने वाली जलन और झनझनाहट का इलाज।

बासी मुंह अजवाइन का पानी पीने के फायदे| benefits of drinking stale mouth celery water

Multivitamin Tab | मल्टीविटामिन बेनिफिट्स।

शतावरी चूर्ण लेने के फायदे और नुकसान। Benefits Of Shatavari Churna

मखाना खाने के फायदे in hindi

सर्दी खांसी और जुकाम से कैसे छुटकारा पाएं?| Get rid of cold cold cough.