Sawan Ke Mahine Mein Kay Karna Chahie | Sawan ke mahine mein kay khayea kay nahi

चित्र
Sawan Ke Mahine Mein Kay Karna Chahie | Sawan ke mahine mein kay khayea kay nahi आज के इस लेख में हम जानेंगे सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उपवास रखने से शरीर में क्या लाभ मिलते हैं। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण होते हैं?इन सभी बातों के बारे में आज की इस लेख में हम बात करने वाले हैं। हिंदू धर्म में सावन मास को काफी महत्व दिया गया है। ऐसे में कुछ लोग सोमवार का व्रत करते हैं और कुछ लोग पूरा महीना उपवास करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उपवास के पीछे धार्मिक ही नहीं बल्कि कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं ! जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।  उपवास करने से शरीर में क्या लाभ मिलते हैं?What are the benefits of fasting in the body?  उपवास रखना धार्मिक ही नहीं बल्कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। उपवास करने से हमारा डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है। जिस कारण हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है, खाना ठीक से बचने में मदद मिलती है। उपवास करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। और हमारा इम्यून पावर स्ट्रांग होता ह...

कमर दर्द का कारण लक्षण और इलाज। How To Treatment of Back Pain

कमर दर्द का कारण लक्षण और इलाज। How To Treatment of Back Pain

आज के दौर में कमर दर्द एक बड़ी परेशानी का विषय बन चुका है। चाहे वह महिला हो या पुरुष हर 1 में से दूसरा व्यक्ति कमर दर्द से परेशान रहता है।वहीं कुछ लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं और यह बाद में बड़ी परेशानी का विषय बन जाता है।

कमर दर्द होने का कारण।कारण।

कमर दर्द का मुख्य कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी या गलत खान-पान भी हो सकता है।गलत तरीके से बैठना उठना या गलत तरीके से सोना भी इसका कारण हो सकता है।इसके अलावा कोई भारी सामान उठा लेना या चोट लगने के कारण भी कमर दर्द बीमारी हो सकती है।

कमर दर्द होने के लक्षण।लक्षण।

कुछ लोग सोचते कि कमर दर्द के कारण बढ़ती उम्र है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कमर दर्द में पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव स्नायु में जकड़न और तेज दर्दहोने लगता है।कभी कबार यह दर्द नितंबों से पैरों के तलवों तक पहुंच जाता है और यह Sciatica का रूप ले लेता है।जिसकी वजह से हमारे पैरों में झनझनाहटसी महसूस होती है।

कमर दर्द का उपाय। Remedy for back pain.

शुरुआती दौर में कमर दर्द में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप आयुर्वेद में बताए गए कुछ घरेलू नुस्खों से आपके कमर के दर्द को ठीक कर सकते हो।

1.सरसों का तेल और कपूर

 आप थोड़ा सा सरसों का तेल में जरूरत के हिसाब से उसमें कपूर डालकर तेल को गर्म कर लें।ठंडा होने के बाद पर दर्द वाली जगह पर मसाज कर सकते हैं।इससे आपकी कमर दर्द में जल्दी आराम मिल जाएगा।

2. नमक के पानी से सिकाई

नमक के पानी से भी आप उपाय कर सकते हैं।किसी बर्तन में 3 से 4 लीटर पानी को गर्म कर लें और उसमें नमक डालकर पानी को खाना बना ले उसके बाद एक तौलिया से कमर दर्द वाले हिस्से में आप सिकाई कर सकते हैं।ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से आपकी कमर दर्द में आराम मिल जाए।

 3. लहसुन और दूध से इलाज।

लहसुन से भी आप कमर दर्द का इलाज कर सकते हैं। एक गिलास दूध(Milk)में कुछ लहसुन के टुकड़े डालकर उसे गर्म कर ले उसके बाद उसे छान लें फिर उसमें हल्दी डालकर उसका सेवन कर सकते हैं।इससे आपकी कमर और पैरों में होने वाली झनझनाहट से आराम मिल जाएगा। 

4. नमक की थैली बनाकर करें इलाज।

नमक की थैली बनाकर आप कमर दर्द का इलाज कर सकते हैं।एक कढ़ाई में तीन से चार चम्मच नमक डालकर उसे शेक लेना है।उस नमक को आप किसी सूती के कपड़े में बांधकर पोटली तैयार कर ले और कमर पर सिकाई कर सकते हैं।ध्यान रहे कि नमक की पोटली ज्यादा गर्म ना हो नहीं तो आपकी स्कीन जल सकती है तो इसे सावधानी से इस्तेमाल करें।

5. आहार और एक्सरसाइज।

हड्डियों का कमजोर होना भी कमर दर्द का प्रमुख कारण हो सकता है तो ऐसे में हड्डियां मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिए और अपने आहार में कैल्शियम युक्त भोजन शामिल करना चाहिए।कमर दर्द के व्यक्ति को पैदल चलना सबसे अच्छा व्यायाम होता है। इसके अलावा आप कमर से जुड़े व्यायाम या एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

आशा करता हूं कि आप को कमर दर्द का कारण लक्षण और इलाज। How To Treatment of Back Pain को जानकारी अच्छी लगी हो अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।
keyword- Kamar Dard Karan Gharelu ilaj Nuskhe in Hindi, back pain, कमर के नीचे का दर्द, तेज कमर दर्द,महिलाओं के कमर दर्द के कारण, कमर दर्द का कारण एवं घरेलू इलाज,Back pain Causes And Home Remedies

Youtube-jyoti nature care

disclaimer-

This blog clip is created on the basis of my knowledge gained from books and internet and should be treated as such.Please do not treat it as a medical advice.Consult your health care provider first before making any healthcare decisions #Jyotinaturecare
please note : इस लेख में दिए गए विचार लेखक के हैं।jyoti nature care हिन्दी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है और न ही इसकी सत्यता और प्रमाणिकता का दावा करता है।कोई भी उपाय करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

टिप्पणियाँ

All popular post

सर्दी खांसी और जुखाम के लिए औषधीय काढ़ा बनाने का तरीका। In Hindi

साइटिका दर्द से छुटकारा पाने घरेलू उपाय।Sciatica ka gharelu upchar

15 दिन में एक बार जरूर करें पेट व आंतों की सफाई के लिए उपाय।

साइटिका से होने वाली पैरों में झनझनाहट का देसी इलाज।

पैर के तलवों में होने वाली जलन और झनझनाहट का इलाज।

बासी मुंह अजवाइन का पानी पीने के फायदे| benefits of drinking stale mouth celery water

Multivitamin Tab | मल्टीविटामिन बेनिफिट्स।

शतावरी चूर्ण लेने के फायदे और नुकसान। Benefits Of Shatavari Churna

मखाना खाने के फायदे in hindi

सर्दी खांसी और जुकाम से कैसे छुटकारा पाएं?| Get rid of cold cold cough.